पश्चिम चंपारण, बिहार । 25 फरवरी को लौरिया में आयोजित केंद्रीय मंत्री अमित साह के जन सभा के मंच पर समाजसेवी तुषार सिंह भाजपा में शामिल होंगे। जिसको लेकर मंगलवार की शाम बगहा एक प्रखंड के डुमरिया स्थित माई स्थान के प्रांगण में समाजसेवी तुषार सिंह ने एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, विधायक राम सिंह शामिल हुए। सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं विधायक राम सिंह को युवा समाजसेवी तुषार सिंह ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। कार्यकम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एवं लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री अमित साह के जनसभा के मंच पर युवा तुषार सिंह भाजपा में शामिल होंगे। माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा देश में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए युवा भाजपा की सस्यता ग्रहण कर रहे है। वही राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने समाज सेवी तुषार सिंह को भाजपा में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश विकास के तरफ बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए युवा भी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के निर्णय पर समाज सेवी तुषार सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि तुषार सिंह एक युवा चेहरा है जो 25 फरवरी को आयोजित जनसभा के मंच पर केंद्रीय मंत्री अमित साह के समक्ष भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी तुषार सिंह ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सतीश चंद्र दुबे एवं विधायक राम सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज देश के केंद्रीय मंत्री देहात के इस सुदूर क्षेत्र के डुमरिया माई स्थान के प्रांगण में उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के साथ ही पार्टी के हित में बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा। वही विधायक राम सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लौरिया पहुंचकर माननीय केंद्रीय मंत्री अमित साह के जनसभा को सफल बनाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता रितु जायसवाल, मनोज सिंह, दीपू तिवारी, दीपक राही ,नन्हे पांडे, त्रिलोकी पांडे, सुनील दत्त पांडे ,काजू जयसवाल, मंजय निराला, अश्वनी पांडे, अंचित्य लल्ला, आशुतोष मालवीय ,संजय राम, झमन यादव,प्रिंस पाण्डेय, अजय मित्रा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

25 फरवरी को लौरिया में आयोजित केंद्रीय मंत्री अमित साह के जन सभा के मंच पर समाजसेवी तुषार सिंह भाजपा में होंगे शामिल । Seemanchal News Live
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.