पूर्णिया, बिहार । आज पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० मोहम्मद कमाल की अध्यक्षता में पूर्ववर्ती छात्र संघ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक- प्रो० डॉ० देवनारायण देव बनाए गए। वहीं अध्यक्ष प्रो० आलोक कुमार और उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह बनाए गए। सचिव पद पर अविनाश कुमार और संयुक्त सचिव परमिला महतो चयनित किए गए जबकि सह सचिव डॉ० आलोक राज और कोषाध्यक्ष विनय कुमार साह बनाए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी पूर्ववर्ती छात्रों को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुरू कुमार झा, बम भोला सहनी, चन्द्र भूषण चांद, संजीव कुमार शुभम, मुरारी कुमार और अरुण कुमार भारती मनोनीत किए गए। इस मौके पर मंच संचालन प्रो० (डॉ०) देवनारायण यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्र संघ के सभी सदस्यों का प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद कमाल ने स्वागत किया तथा आशा व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में अग्रतर विकास होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो० आलोक कुमार ने भरोसा दिलाया है कि कॉलेज के विकास में संघ हर तरह से मदद करेगी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामदयाल पासवान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर उपस्थित थे।
मंगलवार, 31 जनवरी 2023
प्रधानाचार्य डॉ० मोहम्मद कमाल की अध्यक्षता में पूर्ववर्ती छात्र संघ का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया । Seemanchal News Live
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.