मेरी सोच किसी दल को बनाकर नेता बनने की नहीं है: प्रशांत
पूर्णिया । चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अपने जन सुराज अभियान के अर्न्तगत पूर्णिया पहुंचने पर आयोजित पीसी में कहा कि 2 अक्टूबर पश्चिम चम्पारण से पदयात्रा शुरू करेंगे। इस पद यात्रा के दौरान पूरे बिहार का भ्रमण होगा। इस दौरान जिले के पंचायत से लेकर नगर का भ्रमण किया जायेगा। इस भ्रमण के दौरान समाज के लोगों से बातचीत होगी। पंचायत एवं नगर की समस्या सुनी जायेगी। बिहार के समग्र विकास के लिए कृषि, शिक्षा, खेल विकास, स्वास्थ्य, लोगों के हो रहे पलायन आदि 10 बिन्दुओं पर काम होगा। इसके अलावे क्षेत्र में काम करने वाले लोग कैसे है, कैसे काम होगा आदि पर बुकलेट तैयार होगा। श्री किशोर ने कहा कि पांच माह पहले 5 मई को प्रेस वार्ता के दौरान जन सुराज की घोषणा की गई थी। उस समय से लगातार क्षेत्र में लोगों से मिलने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर बिहार बनाने के लिए सामाजिक रूप से बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कई सरकार राज्य में काम की। सभी अपने अपने स्तर से प्रयास किए। मगर अभी भी बिहार राज्य की गणना देश के सबसे पिछड़े राज्य में होती है। इसलिए इस पदयात्रा के दौरान सामाजिक चेतना जगाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बगैर सामाजिक परिवर्तन के सत्ता चाहे जितना परिवर्तन हो जायेगा। राज्य का बेहतर नहीं हो सकता है। इसलिए सही और सामाजिक सोच जरूरी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.